• Mon. Nov 23rd, 2026

24 वर्षों बाद सिंदरी को मिला नया नेतृत्व, विकास के वादे को धरातल पर उतार रहे विधायक चन्द्रदेव महतो

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

बलियापुर (धनबाद): सिंदरी विधानसभा के राजनीतिक इतिहास में 2024 का दिन ऐतिहासिक रहा, जब 24 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जनता ने चन्द्रदेव महतो को अपना विधायक चुनकर विधानसभा भेजा। जनता से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में विधायक लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत घड़बड़ ब्राह्मणटोला से घड़बड़ शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

 

उक्त सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।

 

इस अवसर पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय भवन, पैक्स भवन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनका संकल्प है। सिंदरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

 

विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि ग्रामीण जनता को विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

 

**मौके पर मुख्य रूप से** उप प्रमुख आशा देवी, प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, मुखिया मिटु सरखेल, मुखिया रंगा किस्कू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मदन प्रमाणिक, प्रतिमा देवी, आशुपति महतो, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, हरे कृष्ण महतो, जितेन सरखेल, रजत महतो, राजेश भंडारी, स्वपन कुमार महतो, सीमा सरखेल, बसंती धीवर, कीर्तन गोराई, शक्तिपद धीवर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *