• Thu. Feb 26th, 2026

24 घंटे में दो व्यवसायियों के घर पर फायरिंग वासेपुर के लोगों ने कहा यहां चाहिए योगी सरकार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 29, 2023

 

धनबाद की फिजा में एक बार फिर से दहशत फैलाने की कोशिश स्वयंभू गैंगेस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने की है।24 घंटे के अंदर भूली के मछली कारोबारी के आवास पर हुई गोलीबारी के बाद पुनः अप्सरा ड्रेसेस मालिक हाजी मो सलीम के आवास पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

वही अप्सरा ड्रेसेस के मालिक मोहमद सलीम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि इससे पहले भी उसके गुर्गों के द्वारा उनके आवास पर फायरिंग एवं हमला किया जा चुका है लेकिन किसी प्रकार की अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस के लिए भी आवेदन दे रखा है साथ ही सुरक्षा को लेकर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । यहां यूपी पुलिस जैसी कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी जैसा सीएम चाहिए तभी अपराधियों का मनोबल टूटेगा हेमंत सोरेन जैसा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए अगर जल्द अपराधियों पर लगाम नहीं लगता है तो धनबाद शहर छोड़ कर जाने को मजबूर होना पड़ेगा।

हालांकि पुलिस द्वारा दोनो ही मामले में गोलीबारी की घटना की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन स्थानीय भूली थाने की पुलिस जांच में पहुंची,सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त कर ले गई। थाना प्रभारी रौशन बाड़ा ने बताया कि सभी मामले पर जांच की जा रही है।

घटना की सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि दो अपराधी मोटरसाइकिल से आ रहे है और फायरिंग करते हुए निकल रहे हैं। हालंकि अब पूरे मामले पर पुलिस किस प्रकार से जांच कर कार्रवाई करती है यह देखना होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *