• Wed. Apr 1st, 2026

23 छात्राओं को डीएसओ ने हरी झंडी दिखाकर त्रिपूर के लिए रवाना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 3, 2023

 

महिंद्रा स्किल्स का कार्य काफ़ी सराहनीय अब तक कई छात्र छात्राओं को नियोजन के लिए भेजा : डीएसओ रंजीत कुमार

crescent ad

रांची : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिंद्रा स्किल्स कौशल विकाश केंद्र से एक अच्छी संस्थान है जहाँ निडी छात्र छात्राओं को हाथों मे विभिन्न ट्रेड़ों का हुनर दे उसे रोजगार के कई कम्पनीयों मे भेजनें का काम कर रहे है। रोजगार के लिए चयनित छात्र छात्रा काफ़ी उत्साहित होकर रोजगार के लिए जाते है जहाँ उसे पूरी ख्याल रखा जाता है।

धनबाद स्टेशन पर त्रिपूर सहना क्लॉथ कम्पनी मे चयनित 23 छात्राओं को जिला कौशल पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं जिला कौशल विकाश मिशन के धनबाद समन्वयक आशीष कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुये जिला कौशल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा की अच्छे से कार्य कर अपने और अपने राज्य का नाम रौशन करो साथ ही उन्होंने इसके महिंद्रा स्किल्स ट्रेनिंग एण्ड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कौशल केंद्र को बधाई दी कहा सरकार की योजना को अच्छी तरह से धरातल पर उतारने का काम किया है और आगे भी करे हम सब साथ है।

इस अवसर पर जिला कौशल विकाश मिशन के धनबाद समन्वयक आशीष कुमार ने कहा की कौशल ट्रेनिंग सेंटर महिंद्रा ने पूरी लगन और मेहनत से निडी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दे उसे रोजगार पर भेजनें का काम कर रही है जो बधाई के पात्र है। सरकार की मंशा है की कौशल के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले इसको सार्थक करना हम सभी का दायित्व है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *