
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: 22 जनवरी को अयोध्याधाम में होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की भव्यता हेतु झाझा आसपास के सभी मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए बैठक की गई। वही बताया गया कि 21 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा होगी भव्य इसकी रूप रेखा तैयार हो गई है ।और इसके हर बिंदुओ पर चर्चा की गई। इसको लेकर सोनू बरनवाल की अध्यक्षता में श्रीराम शोभायात्रा के कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक आयोति की गई। इस मौके पर में बड़ी संख्या में रामभक्त बैठक में हिस्सा ले 21 जनवरी को दुर्गामंदिर से निकाले जाने वाले भगवान श्रीराम शोभायात्रा की रूप रेखा तैयार की। संयोजक प्रभाष बंका ने जानकारी देकर बताया कि 21 जनवरी को प्रातःदस बजे भव्य शोभायात्रा दुर्गामंदिर से निकलने के बाद गांधी चैक,बस स्टैंड,चांदवारी मैदान होते हुये बोड़वा स्टैंड,मछली पटटी,मुख्य बाजार होते हुये पुनःमंदिर परिसर में समाप्त किया जायेगा। वही नगर परिषद क्षेत्र अंर्तगत जितने भी छोटे एवं बड़े मंदिर है उनके मुख्य द्वार को 22 जनवरी को फूल पत्तियो से सजाया जायेगा एवं संध्या मे दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगी साथ ही दिन में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा हो उस वक्त लाइव टीवी द्वारा कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम की रथ निकाली जायेगी साथ ही भगवान राम के साथ मां जानकी,श्री लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान की झांकी भी गाजे बाजे के साथ रहेगा।उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये शोभायात्रा की तैयारी समिति ने तय किया की हजारों की संख्या में उपस्थित लोग भगवान रामध्वज भी रखेगे। शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसके लिये 19 जनवरी को प्रचार प्रसार भी किया जायेगा साथ ही 19 जनवरी को कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने को लेकर पुनः एक बैठक की जायेगी।बैठक में नप के उपमुख्य पार्षद विपीन साव,राजेश कुमार,सूरज बरनवाल,वार्ड पार्षद वसीर अंसारी,साधु केसरी,धु्रव अग्रहरी,सचिन गुप्ता,अनिल बरनवाल सहित कई लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
