• Thu. Feb 26th, 2026

कोल्हान प्रमंडल जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्वी सिंहभूम, के जमशेदपुर आयोजित 2024 की तैयारी पर हुई चर्चा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 4, 2023

 

आज जनता दल यूनाइटेड का कोहल्हान प्रमंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के बागे परिसर में आयोजित किया गया! इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री सह झारखंड प्रदेश जदयू प्रभारी माननीय श्री अशोक चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सह झारखण्ड जदयू प्रदेश अध्यक्ष माननीय खिरू महतो जी उपस्थित थे!

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी आगामी चुनाव की तैयारी में अभी से कमर कस लें! इस बार प्रदेश में जदयू अपनी पूरी ताक़त और क्षमता से चुनाव मैदान में उतरेगी! उन्होंनें कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के कारण देश की जनता आज महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है!

रसोई गैस सिलेंडर का दाम आसमान छु रहा है! जनता इस बार बदलाव के मुड में है और बिहार तथा झारखंड में जदयू को सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में देख रही है!

सभा को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष माननीय खीरु महतो नें कहा कि कोरोना काल से क्षेत्र में बंद पड़े ट्रेनों को पुनः परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड पर दबाव डाला जाएगा!
सभा को संबोधित करते हुए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह जमशेदपुर एवं सरायकेला- खरसांवां के कार्यकर्ता सम्मेलन के कॉरडीनेटर निर्मल सिंह जी नें कहा कि किसी भी पार्टी का युवा हीं रीढ़ की हड्डी होते हैं! इतिहास गवाह है दुनियाँ में जितनी भी क्रांती हुई उसमें युवाओं की भागेदारी सबसे ऊपर रही इस बार पूरे प्रदेश में युवा जदयू आगामी चुनाव में अपनी मजबूत भागेदारी निभायेगी! निर्मल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजूट होकर मेहनत करने की आवश्यकता बताई तथा कहा कि जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों एवं कार्यक्रम से जनता को अवगत करायें!

इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार जी, कौशल कुमार जी, संजय कुमार सिंह जी, जदयू नेता संजय ठाकुर, जदयू महासचिव श्रीमती अंजलि सिंह जी, पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र महतो जी नें भी सभा को संबोधित किया!
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद जी संचालन प्रदेश महासचिव कौशल कुमार जी तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा जदयू जिला अध्यक्ष राणा प्रताप जी नें किया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *