• Fri. May 1st, 2026

2 नंबर गोपालीचक में वार्ड संख्यां 9 की दिवंगत पार्षद सावित्री देवी की 5 वीं पुण्यतिथि मनी

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी(धनबाद) धनबाद नगर निगम वार्ड संख्यां 9 की दिवंगत पार्षद सावित्री देवी का पांचवीं पुण्यतिथि 2 नंबर गोपालीचक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मनाया गया वहीं उनके कार्य शैली को लेकर ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू

सिंह ने कहा कि सावित्री बहन हमलोगों के बीच इस क्षेत्र में एक श्रेष्ठ और हिम्मतदार महिला थी अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर दुख सुख में खड़ा रहती थी। श्री सिंह ने कहा कि करकेंद नेहरू पार्क में इनका भी योदन रहा है। वैसे पार्क जिनके नाम से निर्माण किया गया है वह भी देश के महान पुरुष का नाम है किंतु इस पार्क में स्थानीय जन प्रतिनिधि होने के नाते दिवंगत सावित्री बहन का भी एस्टेचु लगना चाहिए।

वहीं आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा कि सावित्री देवी के कार्य शैली के प्रति इनके अंदर पार्षद होने का कोई घमंड नही था किसी भी मुसीबत में लोगों के लिए समर्पित थी और इनकी मृत्यु सहादत के रूप में हुआ है इसलिए इस पार्क का नाम सावित्री देवी के नाम से ही रखा जाना चाहिए इसके लिए मैं सभी दल से भी गुजारिश करता हूँ।

मौके पर स्व. सावित्री देवी के परिजन एवं ग्रामीण के अध्यक्ष रणजीत सिंह बबलू सिंह,पुत्र सुभाष पासवान,वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद महावीर पासी, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद रावत, आजसु नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ,अखिल भारतीय दुसाध महासभा के सचिव शिवनंदन पासवान एवं संतोष पासवान,सुरेश पासवान ,

अनिरुद्ध पासवान नरेश पासी मंजू देवी करण कुमार विक्की कुमार राजेश भारती ,सूरज कुमार ,अरुण पासवान, पहलाद कुमार, विकास कुमार अमर पासवान,पुत्रबधू बबीता पासवान, पूजा कुमारी ,शिव शक्ति सत्य ,रामदेव चौहान भोलाराम ,कामेश्वर पासवान रामकुमार पासवान ,राजकुमार पासवान,सूरज पासवान, अन्य दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *