• Fri. May 1st, 2026

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दम दिखाएगी चक्रधरपुर की टीम, 20 खिलाड़ियों के साथ रांची रवाना

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर* रांची खेलगांव में आगामी 1 मई से 3 मई तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चक्रधरपुर के व्हाइट टाइगर गोजु रियू कराटे एसोसिएशन के प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय अपनी 20 सदस्यीय टीम के साथ शिरकत करने उतरेगी।

 

व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन की 20 सदस्यों वाली टीम का संचालन संस्था के प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय मुख्य कोच की भूमिका में रहेंगे और उनके 5 सीनियर ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों की टीम बतौर सहायक कोच के रूप में शामिल रहेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई अफसर अली , सेंसेई वीर सिंह सिरका , सेंसेई उमाशंकर जाल एवं सेंसेई एंथोनी सिरका शामिल रहेंगे।

 

ध्यान रहे इस 20 सदस्यों वाली टीम में गोइलकेरा जैसे सुदूर क्षेत्र से भी 5 कराटेकार शामिल हों रहे है। व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन के सोनुवा एवं गोइलकेरा के मुख्य प्रशिक्षक वीर सिंह सिरका, एंथोनी सिरका, सिम्मी शेरोंन सिरका, सुशांत सिरका एवं क्रिसमस सिरका मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

 

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टीम में कुल 6 लड़कियों ने भी अपने मेहनत के दम पर अपना स्थान बनाया है। चयनित टीम में एंथनी सिरका ब्लैक बेल्ट स्पर्धा में, शिवांगी पाण्डेय कलर बेल्ट स्पर्धा में, सिम्मी शेरोन सिरका कलर बेल्ट स्पर्धा में, परी गांगुली कलर बेल्ट स्पर्धा में, समृद्धि पाण्डेय कलर बेल्ट स्पर्धा में, तन्वी साहू कलर बेल्ट स्पर्धा में, सुशांत सिरका कलर बेल्ट स्पर्धा में, क्रिसमस सिरका कलर बेल्ट स्पर्धा में, माविया अफसर कलर बेल्ट स्पर्धा में ,अहियान जावेद कलर बेल्ट स्पर्धा में, मोहम्मद जोरेज़ कलर बेल्ट स्पर्धा मे, ऋषान बख्शी कलर बेल्ट स्पर्धा में, त्रिशिका सरकार कलर बेल्ट स्पर्धा में, अभ्युदय एस. लाल कलर बेल्ट स्पर्धा में और नवीन सोनी कलर बेल्ट स्पर्धा में काता एवं कुमिते दोनों में अपनी अपनी चुनौती प्रस्तुत करेंगे।

 

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के गवर्नर श्री संतोष गंगवार जी करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान करने के लिए राज्य के खेल मंत्री शामिल रहेंगे।

 

इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पहली बार भारतीय सेना के जवान भी अपने टीम के साथ अपने दमखम का लोहा मनवाने के उद्देश्य से शामिल हो रहे है।

 

इस टीम के सभी खिलाड़ी पिछले कई दिनों से इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में भी कड़ी मेहनत कर अपने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर खुद को तैयार किया है।

 

टीम दिनांक 1 मई की सुबह 6:30 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के प्रांगण से रांची के लिए रवाना होगी एवं टीम दिनांक 4 मई को वापस इसी स्थान पर पहुंचेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *