• Thu. Feb 26th, 2026

2 अफेयर, 4 शादियां… फिर भी तन्हा कटी इस सुपरस्टार की जिंदगी,पहचाना क्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 11, 2023

 

*नई दिल्ली :* अपने फिल्मी करियर के दौरान विनोद मेहरा ने बुलंदियों को छुआ. पर्दे पर कामयाबी जितनी रास आई असल जीवन में दिली सुकून उतना ही दूर रहा. विनोद मेहरा का नाम रेखा से जुड़ता रहा. ये भी अफवाहें रहीं कि उनकी और रेखा की शादी तक हो चुकी है. लेकिन दोनों ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की. इस बीच विनोद मेहरा के परिवार ने उनकी शादी भी करवा दी. पर वो शादी भी लंबी नहीं टिकी. विनोद मेहरा को दूसरी एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया.
ये भी अटकलें रही हैं कि विनोद मेहरा ने बिंदिया गोस्वामी से भी शादी की थी. लेकिन दूसरी पत्नी से लड़ाई के बाद बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा से रिश्ता तोड़ लिया. उसके बाद विनोद मेहरा ने किरण नाम की लड़की से शादी की. तब लगा कि विनोद की जिंदगी में तन्हाई खत्म हो चुकी है. पर ये साथ दो ही साल का रहा. इसके बाद हार्ट अटैक के चलते विनोद मेहरा इस दुनिया को अलविदा कह गए.
विनोद मेहरा जिनका नाम फिल्मी पर्दे पर कई बार चमका है. विनोद मेहरा उस दौर के स्टार हैं जब फिल्मी पर्दे पर अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना जैसे हैंडसम, टॉल और स्टाइलिश स्टार्स का दौर जवां था. इन सबके बीच अपनी एक्टिंग के साथ पहचान बनाने में कामयाब रहे थे विनोद मेहरा, जिनके नाम दर्जनों हिट फिल्में दर्ज हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू हुआ विनोद मेहरा का सफर डायरेक्टर प्रड्यूसर बनने तक जारी रहा. इस दरम्यान विनोद मेहरा ने तकरीबन सौ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन बतौर डायरेक्टर प्रड्यूसर अपनी पहली ही फिल्म गुरुदेव को पूरा करने से पहले 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *