• Tue. Apr 7th, 2026

+2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा के 9 वीं और 10 वीं के बच्चों को कराया गया औधोगिक भ्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2023
crescent ad

 

गावां प्रखंड स्थित +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा के बच्चों को वोकेशनल टूर के तहत कराया गया औधोगिक भ्रमण।
इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने कहा कि बच्चों को वोकेशनल टूर के तहत औधोगिक भ्रमण कराया गया। कहा कोडरमा जिला में अवस्थित दामोदर घाटी निगम तिलैया ले जाया गया। जहां विद्युत उत्पादन केंद्र में बच्चों को बड़े बड़े मोटर जेनरेटर एवं ट्रांसफार्मर मशीन को देख कर आचार्यचकी हुए। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को बिजली उत्पादन के बारे में बड़ी बारीकी से समझाया गया।
उन्होंने बताया कि किसी विद्युत उत्पादन के चार पुरन अंग – डैम, पेनस्टोक वाटर, टरबाइन एवं जेनरेटर होते हैं। उन्होने मॅग्नेटिक फील्ड का निर्माण एवं इसे बाधित करके विद्युत की उत्पति की प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने बताया कि पावर प्लांट कई प्रकार के ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से चलाया जाता है। जैसे- कोयला, पवन ऊर्जा, भूपतापीय ऊर्जा, आरिजल ऊर्जा। जिसके बाद बच्चे सुंदर प्राकृतिक वारियों के बीच स्थित तिलैया डैम के मनोहारी दृश्य का लुत्फ उठाया। तिलैया डैम पर स्थित बगीचे में शिक्षक व बच्चों द्वारा पिकनिक का भी आनंद लिया। बच्चों के लिए नाश्ता एवं भोजन का प्रबंध किया गया था।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री गोविंद कुमार ने बताया कि बच्चे इन स्थानों पर जा कर प्रैक्टिल ज्ञान प्राप्त करते हैं तथा किसी बात को गहराई से समझ पाने में सफल होते हैं। इस टूर को सफल बनाने में शिक्षको ‘का सहयोग काफी सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के संतोष कुमार भादव, अमित कुमार, रनू पांडेय, तापस रास, सोनू, भारती एवं आलम अंसारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *