
*17 अगस्त से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का महंगाई चौपाल का आयोजन:-:- रमन कुमार मिश्रा*

*टुण्डी / धनबाद* ( दीपक कुमार पाण्डेय ) धनबाद जिला कांग्रेस के टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष रमन कुमार मिश्रा ने वार्तालाप के क्रम में अंतर्कथा के टुण्डी प्रतिनिधि दीपक कुमार पाण्डेय से कहा कि देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई से जनता त्रस्त है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 05 अगस्त को महंगाई के खिलाफ किया गया आंदोलन जन भावनाओं के प्रतिबिंब था , इसके बावजूद मोदी सरकार महंगाई कम करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है।
टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष रमन कुमार मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी जन भावनाओं के अनुरूप महंगाई के खिलाफ अपने विरोधी अभियान को और आक्रमक करने का निर्णय लिया है जिसके तहत कांग्रेस पार्टी देश के केवल सभी विधानसभा क्षेत्र में 17 से 23 अगस्त तक क्षेत्र के मंडियों ,खुदरा बाजारों एवं अन्य स्थानों पर महंगाई चौपाल का आयोजन किया है।
श्री मिश्रा ने कहा धनबाद जिला के टुण्डी विधानसभा सहित झारखंड के सभी 81 विधानसभा में महंगाई चौपाल का आयोजन किया जाएगा तथा इसका समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली के रूप में होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
