
*फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में टीम और बालिका वर्ग में गुरहेत टीम ने जीता टूर्नामेंट का खिताब*

*विधायक मनीष जायसवाल ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का बढ़ाया है हौसला- करण जायसवाल*
—-
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित होने वाले हजारीबाग जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का सीजन जारी है। इस सीजन में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग, कटकमसांडी, दारू और बड़कागांव प्रखंड में प्रखंडवार समपन्न होने के बाद हजारीबाग सदर प्रखंड में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का शानदार समापन मंगलवार को ओरिया मैदान में हुआ। फिलहाल केरेडारी प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच जारी है ।

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 के सदर प्रखंड का फाइनल महा मुकाबला ओरिया मैदान में आयोजित हुआ। फाइनल महा मुकाबला बालिका वर्ग और बालक वर्ग के बीच अलग- अलग आयोजित हुआ। पहले बालिका वर्ग में फाइनल पहुंची गुरहेत बनाम धवैया की टीम दमखम के साथ मैदान में उतरी और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद टाई ब्रेकर में गुरहेत बालिका टीम ने दो गोल और धवैया की टीम ने एक गोल दागकर धवैया को हराकर गुरहेत बालिका टीम विजेता बनी। जिसके बाद पुरूष वर्ग की टीम बिरबिर और ओरिया टीम के बीच फाइनल महा मुकाबले का आगाज हुआ। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबला होने के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रही जिसके टाई ब्रेकर के जरिए मैच का निर्णय हुआ। जिसमें बिरबिर की टीम ने 4 गोल दागा जबकि ओरिया की टीम को 3 गोल किया और इस टूर्नामेंट का खिताब प्लेंटी शूटआउट में एक गोल से जीतकर बिरबिर की टीम ने अपने नाम कर लिया ।
पुरुष वर्ग के विजेता बिरबिर टीम को 35 हज़ार रुपए नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं उपविजेता ओरिया टीम को 25 हज़ार नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट किया गया वहीं महिला वर्ग की विजेता टीम गुरुहेत को 5 हज़ार एक सौ रुपए नगद एवं आकर्षक नमो ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम धवैया को 2 हज़ार रुपए नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर ओरिया टीम के कौलेश्वर यादव, गोल्डन बूट ओरिया टीम के निरंजन साहू और मेन ऑफ द मैच बिरबीर टीम के नरेंद्र यादव बनें ।
टूर्नामेंट के फाइनल महामुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पुत्र सह युवा करण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन कराया। मौके पर करण जायसवाल ने कहा की नमो का रोमांच हजारीबाग के युवाओं में सर चढ़कर बोलता है। यह टूर्नामेंट हजारीबाग का बेहद लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट हैं और विधायक मनीष जायसवाल ने इस टूर्नामेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में एक नई जान फूंकने का सकारात्मक कार्य किया है। उन्होंने कहा की खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास और उत्थान संभव है ।
ज्ञात हो की सदर प्रखंड में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 के सीजन में सदर प्रखंड क्षेत्र की कुल 94 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालक वर्ग में 82 टीम और बालिका वर्ग में 12 टीमें शामिल हुई। पिछले 14 अक्टूबर 2023 को विधायक मनीष जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर इस टूर्नामेंट का आगाज़ कराया था। कुल 17 दिनों तक ओरिया मैदान फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से गुलज़ार रहा। फाइनल के मैके पर पूरा मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया और मैदान के चहुंओर दर्शकों का भीड़ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में सिकन्दर यादव, गौरव कुमार, नरेश मुर्मू, महादेव टुडू, परमेश्वर यादव, दिलीप कुमार, कृष्णा हेम्बरोम, राजेन्द्र यादव, मनोज राम, नकुल दास, आनंद प्रजापति, सुभंगनी कुमारी एवं सुजाता कुमारी ने अहम भूमिका निभाया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार,
पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव, अभय शंकर पासवान, अबोध कुमार, विनय यादव, रंजीत यादव, निरंजन यादव, शैलेश पासवान, बबलू यादव, विजय यादव, टिंकू कुमार, बादल साव, रवि कुमार शर्मा, धनेश्वर कुमार, मानव कुमार, सुरज कुमार, रिषि कुमार, रोबिसन कुमार एंव सुमीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाया। फाइनल मैच में उद्घोषक की भूमिका ने अबोध राम और संजय भूषण ने बड़े ही मनोरंजक अंदाज़ में आंखों देखा हाल सुनाते हुए खूब हंसाया और गुदगुदाया ।
मौके पर विशेषरूप से खेल प्रशिक्षक भैया मुरारी प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, खेल विभाग के विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, मत्स्य, कल्याण एवं पशुपालन विभाग के विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, जमशेदपुर मेजर सर्जन जमशेदपुर कुमार संजय, सांसद प्रतिनिधि रणधीर पांडेय, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री शंकर कुमार दास, सदर पश्चिमी उपाध्यक्ष ललेंदर उर्फ लखपति, सदर पूर्वी उपाध्यक्ष भागिरथ महतो, सदर पूर्वी महामंत्री अनील कुमार पाण्डे, अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, श्याम लाल महतो, सखिया पूर्व मुखिया अरूण यादव, फुटबॉल एसोसिएशन के मुरारी सिन्हा, ओरिया पूर्व मुखिया दिलीप पासवान, शंभु गोप, नुनुराम, सदर पूर्वी कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद, गौतम कुमार, समाजसेवी जयप्रकाश, दिलीप गोप, गौतम गोप, सदर मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, श्यामलाल महतो, राजेश शर्मा, एस के शुक्ला, त्रिभुवन प्रसाद, रामस्वरूप महतो, अभय शंकर पासवान, अबोध कुमार, रंजीत यादव, निरंजन यादव, शैलेश पासवान, बादल कुमार, अशोक यादव, राजदीप कुमार, रवि शर्मा, जयप्रकाश, दिलीप यादव, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
