
चाईबासा। आगामी 27 दिसंबर 2026 को चाईबासा में आयोजित होने वाले तृतीय प्रांतीय सम्मेलन “SAFE BLOOD TRANSFUSION” की तैयारियों को लेकर दिनांक 04 नवंबर 2026 को Hotel Saffron Suites, चाईबासा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में VBDA की प्रांतीय टीम की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत-सत्कार, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान को और अधिक प्रोत्साहित करने, सुरक्षित रक्ताधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा रक्तदाता संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रांतीय टीम, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सभी रक्तदाता संगठनों के सामूहिक सहयोग से यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा तथा झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान एवं सुरक्षित रक्ताधान के अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी। बैठक मे मुख्य रूप से हर्ष सुल्तानिया,लालू कुजूर,सुनील मुख़र्जी,सुरेश सिंह,प्रदीप घोषाल,कमल घोष, अलोक चन्दन तिग्गा, रितेश मुंधड़ा,सौरव निवेटिया,विकास दोदराजका,पंकज खलखो उपस्थित थे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
