
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। दुर्गा पूजा का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति एवं शौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर शुक्रवार को केंदुआडीह थाना प्रांगण में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । जिसमे थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार,न्यू मेरिन,कुस्तौर,गनसाडीह,गोधर,गड़ेरिया से शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तिगण दर्जनो की संख्यां में उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने किया। जबकि संचालन रामगोपाल भुवानियां ने की। बैठक में दुर्गा पूजा से सबंधित सभी ने बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव से थाना प्रभारी को अवगत कराया ।

वहीं बैठक मे आए अतिथियों का स्वागत करते हुए थाना प्रभारी ने सभी को अस्वस्थ किये। और सभी की बातो को ध्यान मे रखते हुए बताया की दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इस दौरान थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पाबंद रहेगी,मनचलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी पूजा पंडालों में एवं विसर्जन जुलूस में तालाब तक पुलिस बल तैनात रहेगी।
और साथ ही माननीय उच्च न्यायालय का निर्देश का पालन करते हुए डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि भीड़ भाड़ वाले सभी पूजा स्थलों में पूजा समिति के वालंटियर पूरी जिम्मेदारी के साथ मुस्तैद रहेंगे। लोग बाइक लेकर भीड़ भाड़ में प्रवेश नही करेंगे। दशहरा का पर्व त्योहार को लोग धूमधाम और शांति पूर्वक मनाएं। पूजा समिति के लोग अपने अपने पूजा पंडाल मे सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाए जिससे किसी प्रकार का छेड़छाड़ असमाजिक कार्य करने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा सके।
और अफवाह पर ध्यान न दें यदि कोई ऐसा करता है तों इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे तत्यपर रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मूर्ति विसार्जन के लिए जो निर्धारित तय रूट होंगे पूजा समिति के लोग विधि व्यवस्था का ख्याल रखते हुए उसी रूट से प्रस्थान करेंगे। जिससे यातायात बाधित न हो। मौके पर थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोगों में राम गोपाल भुवानियां,हरि प्रसाद पप्पू,चन्द्रदेव यादव,मनोज रॉय,
सरफूदीन अंसारी,महादेव हांसदा,रामचन्द्र चौहान,राजीव झा,गोविंदा राउत,रंजीत मधेसिया,राजेश मधेसिया,उपेंद्र श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता,दीनानाथ ठाकुर,शुशील रवानी,नित्तू सिंह,गणेश मिश्रा,सियाराम चौरसिया,विजय यादव, राजा चौरसिया,विनोद वर्मा,फूलचंद यादव,राहुल गुप्ता,सुखदेव पासवान,दीनानाथ गुप्ता,दुर्गेश सिंह,मनौवर हुसैन गीता देवी,ममता देवी,रंजय सिंह,संजय जैसवाल,अभिमन्यु कुमार सिंह,क्रांति कुमारी,तमल रॉय, कर्मी देवी,रमेश रवानी इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
