अंतर्कथा प्रतिनिधि जमुई -: झाझा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में वार्ड पार्षद विकास कुमार शर्मा की अगुवाई में गरीब असहाय के बीच 150 कंबल का वितरण किया गया। बता दे की बढ़ते ठंड कों देख यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यकर्म में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संजय यादव,उपाध्यक्ष विपीन साव,समाजसेवी राजीव कुमार यादव उर्फ गुडडु यादव उपस्थित हुये। वही इनका सहयोग करने इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,समाजसेवी,वार्ड पार्षद ने भी जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कर लोगो के बीच अपने भूमिका निभाई । इनसब ने बढ़ती इस कड़ाके की ठंड में खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रहने के लिये कहा। मौके पर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय की ओर से हर नगरवासियों का ख्याल रखा जा रहा है चाहे वह किसी भी प्रकार की योजना हो या अन्य सुविधा नगरवासियों को प्रदान किया जा रहा है। समाजसेवी ने भी अपने उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि दिन हो रात हो अगर किसी भी जरूरतमंदो की मंदद की आवश्यकता पड़े तो वे बेहिचक मेरे पास आकर समस्या रखे जिससे उस समस्या का समाधान हो सके।उन्होनें आगे कहा कि नगर परिषद हमेशा नगर वासियों का ख्याल रख रही है।शहर में लाईट,सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिससे नगर में विकास हो रहा है। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड कार्यकर्ता समिति की बैठक। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा विद्यालय में बच्चों के लिये आवंटित राशि के गबन पर केंद्रीत रहता प्रभारी का ध्यान।