
धनबाद । आशी नेलसा इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और सनशाइन इवेंट एंड मैनेजमेंट द्वारा आगामी 15 सितंबर से 11 दिवसीय धनबाद इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन गोल्फ ग्राउंड में होने जा रहा है यह मेला 25 सितंबर तक चलेगा डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को मिडिया को बताया कि मेला का उद्घाटन 16 सितंबर को शाम 7 बजे होगा मेले कि तैयारी अंतिम चरण में है.इस ट्रेड फेयर में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय के करीब 150 स्टाल लगाये जा रहे हैं ट्रेड फेयर में ऑटोमोबाइल , फर्नीचर्स, होमएप्लायंसेज, होमडेकॉर, होमएप्लायंसेज, बैंकिंग एंड फाइनेंस , इंटीरियर्स बिल्डर्स एंडडेवेलपर्स , हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम , एजुकेशन कंसल्टेंसी , इंडस्ट्रीज, आईटी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्यूटी एंड फैशन प्रोडक्ट्स , सैलून एंड स्पा , हेल्थ एंड फिटनेस इत्यादि के स्टाल लग रहे हैं.इस ट्रेड फेयर में पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान , थाईलैंड , बांग्लादेश , दुबई , सिंगापूर , तुनिशिया के निर्यातकों अपने उत्पाद को प्रदर्शित करेंगे. सभी अपने अपने उत्पाद को लेकर पहुंच भी चुके हैं.ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य जनता को घरेलू उपयोगी उत्पाद व देश के ख्याति प्राप्त उत्पाद एक ही परिसर में उचित मूल्य में उपलब्ध कराना है। ट्रेड फेयर में आम जन के लिए पूजा सीजन ध्यान में रखते हुए आधुनिक उत्पाद व स्कीम लांच किए जा रहे हैं.ट्रेड फेयर इस बार एयर कंडिशन्ड हॉल में रहेगा जहां आम जनता एयर कंडिशन्ड हॉल में शॉपिंग कर सकेंगे प्रवेश शुल्क 20 रु प्रति व्यक्ति निर्धारित है.ट्रेड फेयर में प्रतिदिन मनोर॑जन के लिए विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.ट्रेड फेयर में गेम शो,फैशन शो, पेंटिंग कम्पटीशन , डांस और सिंगिंग कम्पटीशन होगा. मौके पर आशीष कुमार,अजीत सिन्हा,संजय श्रीवास्तव,मनीष कुमार,अवधेश राय
शाहरुख खान,आजाद खान उपस्थित थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
