• Sun. Feb 15th, 2026

15 जून को मज़दूरों के मसीहा कहे जाने वाले झरिया के पूर्व विधायक सर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2024

 

*भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कतरास मोड़ चौक स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित के लिए किया लोगों किया आमंत्रित*

आगामी 15 जून को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व झरिया विधायक और मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी के 33 वें पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे काफी संख्या में लोगो की उपस्थित होने का अनुमान है.

दिग्गज मज़दूर नेता से लेकर आम मजदूर उन्हे अपना मसीहा मानते हैं. साथ हीं एक विधायक के रूप में उन्होंने झरिया के लोगों के विकास और उनके हित के लिए काम किया. हमेशा उन्होंने गरीबों और मजदूरों के हक़ के लिए आवाज़ उठाया.

आज हर जुवान पर कोयला मजदूरों के मसीहा की बात करे तो हर एक के मुंह में सूर्यदेव सिंह का ही नाम आता है. गरीब मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा लड़ने वाले नेता थे. आज भी लाखों लोगों के दिलों में उनकी एक अलग छवि है। एक किसान परिवार में जन्में सूर्यदेव सिंह मजदूरों के दिलों पर राज करने लगे थे । पिछले 33 वर्षों से उनकी पुण्यतिथि पर मजदूरों के लिए खास होता है ज़ब लोग उन्हें याद कर अश्रुपूरित आँखों से उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं. हर वर्ष सैंकड़ों हजारों की संख्या में मजदूर व यूनियन के कार्यकर्ता 15 जून को उनके पुण्यतिथि पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक जगह जुटते हैं.

अपने ससुर के 33 वी पुण्यतिथि को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने कोयलांचल की जनता से अपील की है की दिनांक 15 जून को कतरास मोड़ चौक स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम करे। साथ ही अपने क्षेत्र में पोधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *