• Fri. Mar 13th, 2026

15वीं वित्त आयोग योजनाओं का चयन ग्रामसभा के माध्यम से करेगी आठ सदस्यीय टीम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

 

दारू / हजारीबाग
प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्वेता कुमारी ने किया संचालन वीडियो सुशील कुमार राय राय ने की बैठक में 15वें वित्त योजनाओं का चयन वर्ष 2024 के लिए ग्रामसभा के माध्यम से 8 सदस्य टीम करेंगे इसमें 2 वार्ड सदस्य दो जेएसएलपीएस ,एक मनरेगा मेठ ,एक जल सहिया, एक स्वास्थ सहिया, एक रोजगार सेवक या पंचायत सेवक होंगे।प्रखंड कृषि पदाधिकारी गंगा सागर ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के कृषकों से फॉर्म भरवाया जा रहा है । साथ ही साथ मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए 50000 हजार रुपए का ऋण बिना किसी गारंटर के दिया जा रहा है। वहीं बाल विकास परियोजना के लोगों ने बताया कि सावित्री बाई फुले समृधि योजना का प्रपत्र भरने का काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही दारू बक्शीडीह , इरगा व भटबीघा में बने आंगनबाड़ी केंद्र को ओवरहैड करने की मांग किया है। जेएसएलपीएस के बीएम सुनील राणा ने कहा कि दीनदयाल कौशल विकास योजना के तहत प्रखंड से 18 से 35 वर्ष तक युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीँ दिगवार के दमोकोचा में बंधन योजना के तहत लोगों को वनोपज को बढ़ावा देने के लिए किट वित्तरन किया जाएगा।
वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में सभी विद्यालयों में रंग रोगन का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ने मध्यान भोजन सेलेकर अन्य किसी भी विधि व्यवस्था कोलेकर किसी भी विद्यालय को बकसा जाएगा। वहीं इस बैठक में अंचल व एमओ एक भी स्टाफ उपस्थित नही थे।मौके पर उपप्रमुख कौशिल्या देवी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबु, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि बसंत नारायण सिंह, आशीष कुमार ,ललिता कुमारी, दिग्विजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *