• Thu. Feb 26th, 2026

14 मई को होगा सोनोटल होटल में स्टैंड अप कॉमेडी शो का आयोजन रुपए 300 , रुपए 1200 और रुपए 1300 रहेगा एंट्री फी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2023

 

धनबाद :- स्टाइल लाइम इंटरटेनमेंट की ओर से आगामी 14 मई को स्टैंड अप कॉमेडी शो का आयोजन होटल सोनोटेल में किया जा रहा है। इंदौर के स्टैंडअप कॉमेडियन अंश भवसार धनबाद के लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं।
शुक्रवार को होटल सोनोटल में आयोजित प्रेस वार्ता में स्टाइललाइम इंटरटेनमेंट की डायरेक्टर सह आयोजक मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने बताया कि इस तनाव भरे जीवन में लोगों को हंसना और हंसाना बहुत ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से पहली बार शहर में स्टैंडअप कॉमेडी का आयोजन किया जा रहा है। 14 मई को शाम 4 बजे से सोनोटल होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश-विदेश में कई कॉमेडी शो कर चुके कॉमेडियन अंश भवसर लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दो घण्टे का होगा। कार्यक्रम में एंट्री पास के माध्यम से लोगों को एंट्री मिलेगी। निधि जायसवाल ने कहा कि हमारी कंपनी ने धनबाद में फैशन शो मिस्टर एंड मिस झारखण्ड का आयोजन किया है। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ आ चुकी हैं। पहली बार धनबाद में स्टैण्डप कॉमेडी का आयोजन किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *