
झरिया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के निमित आगामी 14 जून को झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित भाजपा के सातों मोर्चा के संयुक्त मोर्चा सामेलन को लेकर झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक श्री अमलेश सिंह की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जहा इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित रही इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर समीक्षा के साथ कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाना एक सराहनीय पहल है इस सम्मेलन में सभी वर्गो के लोग उपस्थित रहेंगे एवं संगठन को आगे बढ़ाने एवं मजबूत करने को लेकर उनका सुझाव और विचार आएगा भाजपा सभी वर्गो को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आगे भी जो थोड़ी बहुत कमी होगी उसे आगे पूरा करने का कार्य किया जाएगा वही श्रीमती सिंह ने कार्यक्रम के निमित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से समय पर कार्यकर्म स्थल पहुंचने का आह्वाहन किया इस बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने किया वही मौके पर मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप भट्टाचार्य किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप भारती भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयंत चौधरी रवि मिश्रा अखिलेश सिंह छोटू सिंह रघु राम अवधेश साव सुमित प्रमाणिक सोनू रवानी रोहित पांडेय रोहित बिंद मनोज प्रसाद समेत कई अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
