
*अंतर्कथा संवाददाता*

जमुई।जमुई में 12 साल से फरार चल रहे पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली कमांडर जेठू हेंब्रम को एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गरही थाना क्षेत्र के महेंग्रो गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 16वीं वाहिनी एसएसबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली कमांडर जेठू हेंब्रम अपने घर आया हुआ है।सूचना के बाद एसएसबी 16वीं वाहिनी के स्पेशल टीम निरीक्षक सुबीर देवनाथ के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करते हुए नक्सली कमांडर जेठू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया। 2011 में जेठू हेंब्रम पर पुलिस टीम पर हमले सहित कई केस दर्ज थे।
*बिहार-झारखंड की पुलिस को थी तलाश*
बताया जाता है कि गिरफ्तार जेठू हेंब्रम के खिलाफ बिहार के खैरा के अलावा झारखंड के गिरिडीह, तीसरी व नवादा में भी केस दर्ज है। जिसको लेकर सुरक्षा बल पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पहले ही सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही नक्सल अभियान में कई शीर्ष नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कई नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि कई हार्डकोर नक्सली सुरक्षा बलों के लगातार की जा रही कार्रवाई से घबराकर जमुई के जंगली इलाके छोड़कर झारखंड के जंगली इलाके में जाने को मजबूर हो गए हैं।
*क्या कहते हैं अधिकारी*
एसएसबी 16वीं वाहिनी के निरीक्षक सुबीर देवनाथ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें नक्सली जेठू हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ के बाद गरही थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं इस नक्सल अभियान में मुख्य आरक्षी रमेश कुमार चौधरी, आरक्षी इंदल कुमार सिंह, गंगाराम का भी अहम योगदान रहा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
