• Sun. Feb 15th, 2026

झारखंड सरकार की ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, 12 अक्टूबर से शुरू : उपायुक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2022

 

*धनबाद:* मनरेगा के तहत धनबाद जिला के सभी राजस्व गांवों में पांच-पांच योजनाएं ली जायेंगी. इसमें जल संरक्षण, खेल मैदान के विकास, बिरसा हरित क्रांति से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. यह बातें धनबाद डीसी संदीप सिंह ने कही.
*1358 राजस्व गांवों में योजनाओं के चयन का निर्देश*
धनबाद डीसी संदीप सिंह ने कहा कि इस वर्ष समय से बारिश नहीं होने से धनरोपनी बहुत नहीं हो पायी है. ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है. इसको देखते हुए मनरेगा से सभी 1358 राजस्व गांवों में योजनाओं का चयन करने को कहा गया है. ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों, सभी बीडीओ को इसके चयन के लिए कहा गया है. किसी भी योजना के लिए राशि की बाध्यता नहीं है. जल संरक्षण, खेल मैदान के विकास, अमृत सरोवर, बिरसा हरित क्रांति से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है. इन योजनाओं को लाने का एक उद्देश्य रोजगार की तलाश में लोगों के पलायन को रोकना भी है. लोगों को उनके गांव में ही रोजगार देने की कोशिश हो रही है.आपकी सरकार, आपका अधिकार, आपके द्वार की तैयारी पूरी
उपायुक्त ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम 12 अक्तूबर को एक साथ जिले के सभी पंचायत, वार्ड में शुरू होगा. इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है. जिला स्तर के अधिकारी भी पंचायतों में जायेंगे. दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी 256 पंचायत, धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्डों में कम से कम एक बार कैंप लगाया जायेगा. इन कैंपों में सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगों को जानकारी दी जायेगी. साथ ही जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन लिये जायेंगे. जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए कैंपों में सीएसपी के सहयोग से ऑनलाइन आवेदन करवाया जायेगा. साथ ही सर्वजन पेंशन योजना के तहत भी आवेदन लिये जायेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *