

युवा-राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बिट्टू मिश्रा द्वारा 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की लिखित लेटर देने से चिरकुण्डा नगर परिषद मे हलचल मच गई. Fogging मशीन को नगर मे चलाना शुरू कर दिया गया. जरूरतमंद को श्मशान घाट पर मुफ्त लकड़ी की व्यवस्था को भी मान लिया गया. शहीद चौक से चिरकुण्डा थाना तक सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो को अतिक्रमण हटाने की सूचना भी दे दि गई. 3 नम्बर काली मंदिर के सामने नाली मे ह्यूमन पाईप लगाकर पानी का निकासी भी कर दिया गया.

इन सभी कामो को देखते हुए चिरकुण्डा नगर परिषद के कार्यपालक विनोद जी, नगर परिषद सिटी मैनेजर मुकेश जी, नगर परिषद जेई उत्तम कुमार जी के साथ युवा-राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बिट्टू मिश्रा जी ने एक सफल वार्ता की.

जिसमे निर्णय लिया गया की दुर्गा पूजा से पहले दोनो फाउन्टेन चालू करने के साथ साथ नेहरू रोड, शहीद चौक और अंबेडकर चौक पर कैमरा लगाकर फाउन्टेन और कैमरा दोनो चालू कर दिया जाऐगा. गांजा गली मे एक साल पूर्व शिलान्यास किया गया सड़क के काम को दुर्गा पूजा से पूर्व बना दिया जाऐगा.
जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद कार्यपालक जी को नगर परिषद मे बिजली विभाग और सरकारी जमीन अधिग्रहण करने वाले के तानाशाही रवैया से अवगत कराते हुए कहा की आप इन सभी मे सुधार लाने का काम करे.
कार्यपालक बिनोद जी ने अगले सप्ताह के मंगलवार को चिरकुण्डा थाना, बिजली विभाग और पीडब्लूडी विभाग के साथ बैठक कर पूरे चिरकुण्डा नगर परिषद की हर समस्या का समाधान करने आश्वासन दिया.
मौके पर राजद नेता सह समाजसेवी सुनीता सिंह, युवा-राजद प्रदेश सचिव लालबाबू यादव, युवा-राजद जिला प्रवक्ता शहज्जाद अंसारी, दिपक सिंह, फरहान खान, राजन शर्मा, बबलू शर्मा, शनि खान और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
