• Mon. Feb 16th, 2026

झारखंड उत्पाद सिपाही की बहाली दौड़ में 11 अभ्यर्थियों की मौत, 80 की हालत गंभीर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2024

 

उत्पाद सिपाही की शारीरिक परीक्षा दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की मौत मामले को लेकर झारखंड पुलिस के आईजी अभियान एवी होमकर ने बतलाया कि झारखंड राज्य में अलग-अलग सेंटरों पर शारीरिक परीक्षा ली जा रही है। दुर्भाग्यवश शारीरिक परीक्षा के क्रम में कुछ अभ्यर्थियों की मृत्यु हो चुकी है इस संबंध में, यूडी केस दर्ज कर , मृत्यु के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इसके साथ ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पारदर्शी चयन प्रक्रिया हो, इसके लिए अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम, जरूरी दवाइयां और एंबुलेंस के साथ मौजूद रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी और ओआरएस भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 

इसके साथ यह भी निर्देश दिया गया है की दौड़ प्रातः जल्द से जल्द कर दिया जाए ताकि कड़ी धूप और गर्मी से अभ्यर्थी बच सके ।

 

एवी होमकर ने कहा की जानकारी के अनुसार कुल 11 अभ्यर्थियों की अब तक शारीरिक परीक्षा दौड़ के दौरान मृत्यु की बात सामने आई है, जिसमें झारखंड जगुआर कैंपस में जो बहाली प्रक्रिया चल रही है उसमें एक अभ्यर्थी की मौत , गिरिडीह पुलिस लाइन में दो , हजारीबाग स्थित पदमा में 2 , पलामू में चार , साहेबगंज में एक, मुसाबनी में एक अभ्यर्थी की मौत हुई है।

इन अभ्यर्थियों की मौत का कारण का पता लगाने के लिए यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *