• Fri. Mar 6th, 2026

झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सल बंकर से चाइनीज ग्रेनेड समेत 106 से अधिक लैंडमाइंस बरामद ?_*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

*_लातेहार ||_* _झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है मंगलवार को अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को चाइनीज ग्रेनेड सहित 106 से अधिक अलग-अलग तरह के लैंडमाइंस और 350 से अधिक गोलियां मिली हैं नक्सलियों ने सामान बंकर में छिपाकर रखा था_

_लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में 30 की संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं लगातार अभियान चलाया जा रहा है छत्तीसगढ़ की ओर से भी दबिश दी जा रही है इलाके को चारों ओर से कब्जे में ले लिया गया है जब तक पूरे इलाके को नक्सलियों से मुक्त न कर दिया जाए, अभियान जारी रहेगा_

*_ये सामान हुए बरामद :_*

_एक चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड, 35 चाइनीज ग्रेनेड, 3 चाइनीज कोन ग्रेनेड, 10 किग्रा के दो सिलेंडर बम, तीन किलो की 11 लैंडमाइन, दो किलो की सात लैंडमाइंस, एक किलो की छह लैंडमाइंस, पांच टीफिन बम, एक प्रेशर कुकर बम, 25 तीर बम, दो किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो किलो यूरिया, अद्र्धनिर्मित बैरल ग्रेनेड लांचर, ड्रिल मशीन, 20 फीट अल्मुनियम सीट, पांच किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर की 350 गोलियां, 16 केन लैंडमाइंस, 3 प्रेशर लैंडमाइंस, 500 मीटर कोडेक्स वायर मिले हैं।_


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *