• Fri. Feb 27th, 2026

10 वर्ष के बच्चे की नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बम की चपेट में आने से मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2023

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।यह घटना गुरुवार देर शाम करीब 6:30 बजे की बतायी जा रही है,लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार सुबह मिली है।घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।मिली जानकारी के मुताबिक,बच्चे की उम्र10 साल थी।आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जहां यह घटना हुई है, वह इलाका अति नक्सल प्रभावित है।इसके कारण पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार सुबह मिली।घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी।बता दें कि नक्सलियों के विरोध में पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस के इस अभियान को असफल बनाने के लिए नक्सलियों ने अपने इलाके की बम से घेराबंदी कर रखी है। नक्सली इसकी जानकारी पुलिस को भी दे चुके हैं, ताकि पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान पर ब्रेक लग सके।लेकिन पुलिस लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ने में लगी हुई है।इस बीच एक मासूम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बम की चपेट में आ गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *