• Sun. Mar 8th, 2026

10 नवंबर को करियातपुर पंचायत में आप की योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम शिविर का होगा आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत करियातपुर पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम का आयोजन 10 नवंबर को पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का शिविर के माध्यम से सभी लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में मुख्य रूप से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी देना, जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है वैसे योग्य लाभुकों को ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराना, धोती साड़ी वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्राओं को अनुदान राशि उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत राज्य को आत्मनिर्भर बनाना एवं किसानों और ग्रामीणों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार तथा अतिरिक्त घरेलू आमदनी का सृजन करना एवं ग्रामीण पशुपालकों की आय को दोगुना करना जैसे उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा। सर्वजन पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा अवस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें लाभ दिया जाएगा। करियातपुर पंचायत मुखिया मनोज कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं ग्रामीणों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *