
जोड़ापोखर । बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने आगामी 10 अगस्त 2026 को आयोजित आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम की ओर से सभी पदाधिकारियों को सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना में कहा गया है कि संगठन द्वारा पूर्व में जारी समर्थन पत्र के अनुरूप सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ओबीसी एसोसिएशन का झंडा लेकर आंदोलन में अनिवार्य रूप से शामिल हों और संगठन की ओर से अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

एसोसिएशन ने आंदोलन में संगठन की सहभागिता का समुचित अभिलेख रखा जा सके।इसके लिए चढ़ बढ़ कर सक्रिय रहे

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित करते हुए आंदोलन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे संबंधित ट्रेड यूनियनों के समक्ष संगठन के समर्थन और सहभागिता का स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि
केंद्रीय कार्यालय ने सभी पदाधिकारियों से आंदोलन में गंभीरता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपेक्षा जताई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
