• Sun. Mar 1st, 2026

धनबाद – धनसार पुलिस ने अवैध संचालित लॉटरी तथा जुआ अड्डा पर मारा छापा, 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2023

 

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में जगदम्बा डिकोर्टर में अवैध रूप से लॉटरी का संचालन किया जा रहा था. वरीय पदाधिकारी की सूचना पर देर रात धनसार तथा बैंक मोड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालित अवैध लॉटरी व जुआ अड्डा पर छापेमारी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि अवैध लॉटरी का गिरोह पकड़ाया है. वहीं तीन दो पहिया वाहन भी जब्त किये गये हैं. मौके पर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह और बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय पुरे दल-बल के साथ मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *