• Wed. Jun 10th, 2026

10 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त पश्चिमी सिंहभूम’ अभियान, उपायुक्त ने जन-आंदोलन बनाने का दिया निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

प्रशासन ने व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 जून से 26 जून 2026 तक जिलेभर में चलाए जाने वाले विशेष नशा मुक्ति अभियान की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नशा सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का निर्देश दिया।

 

अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। छात्र-छात्राओं के माध्यम से परिवारों एवं समुदाय तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जेएसएलपीएस, पुलिस विभाग, प्रखंड प्रशासन, बीएलओ, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं, जल सहियाओं एवं अन्य संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

 

विशेष अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी, चौपाल बैठक, रंगोली प्रतियोगिता, ब्लैक डॉट अभियान, काला रिबन उपयोग, पोस्टर-बैनर प्रदर्शन, निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, साइकिल रैली तथा नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा और समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पश्चिमी सिंहभूम को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के प्रारंभ में धरती आबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *