
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की मजबूती को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिम पंचायत भवन में की गई।जिसकी अध्यक्षता मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह एवं संचालन दिनेश रवि उर्फ गुड्डू ने किया इस बैठक में 23 पंचायत के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष संगठन सचिव उपसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में आगामी 10 दिसंबर को जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय,झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया के अलावा कई विशिष्ट नेता व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मौके पर उपस्थित मुख्य संयोजक संजय सिंह, सफीउल्लाह अंसारी,दिनेश कुमार रवि उर्फ गुड्डू, संजय भुईयां, नंदकीशोर भुईयां, मुद्रिका सिंह पवन तुरी ,सरोज मेहता ,राजेंद्र भुईयां ,राजेंद्र मुंडा ,रविकांत महतो ,राजेंद्र हसदा, गणेशा राम ,सुनील राम, रामसागर महतो,जय सरण महतो ,रघुवीर महतो,सोहन यादव,मो हेशाम सूरज वर्मा कृष्ण प्रजापति ,रघुवीर पासवान, विनोद यादव ,रामब्रिज राम ,मो अयूब, संदीप कुमार ,फलेंद्रर गंझु, मिथुन कुमार ,मो करामात ,मो हुसैन ,प्रयाग महतो, नरेंद्र कुमार ,गणेश रिक्याशन, मो अख्तर अंसारी, सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
