• Mon. Feb 16th, 2026

हज़ारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधायक निधि से शव वाहन खरीदने की दी स्वीकृति

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2022

 

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक निधि वर्ष 2020-21 के अंतर्गत मुक्ति धाम सेवा संस्थान, हजारीबाग को अज्ञात/ लावारिस/ असहाय व्यक्तियों के शवों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने में सहायतार्थ एक शव वाहन क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में विधायक मनीष जायसवाल ने अपने अनुशंसा पत्र हजारीबाग के उप विकास आयुक्त को प्रेषित किया और इसकी प्रति शवों के अंतिम संस्कार और सेवा में जुटी संस्था मुक्ति धाम सेवा संस्थान, हजारीबाग के संचालक नीरज कुमार को सोमवार को अपने विधायक कार्यालय सभागार में सौंपा। नीरज कुमार ने विधायक मनीष जायसवाल को इस नेक और मानवीय पहल के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया और संपूर्ण हजारीबाग की ओर से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि शवों को ससम्मान उनके घर तक या घर से श्मशान तक पहुंचाने में यह शव वाहन मिल का पत्थर साबित होगा ।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में शवों के परिवहन में मृतकों के परिजनों को सहूलियत हो इसी सोच के साथ शव वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। उन्होंने कहा कि कोई जरूरतमंद मरीज को घर से अस्पताल या अस्पताल से घर जाना हो या किसी के मृत्यु के उपरांत उनके शव के लिए घर तक वाहन की जरूरत हो या घर से श्मशान तक पहुंचाना हो तो
तो हमारे विधायक निधि द्वारा उपलब्ध एंबुलेंस सेवारत हैं जिसका लाभ लोग उठाते भी रहें हैं। इस शव वाहन के आने से हजारीबाग वासियों को इसका लाभ मिलेगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *