
*हज़ारीबाग: भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना मेरी प्राथमिकता :अनिल देव*

हज़ारीबाग: दारू अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोक लगाने को लेकर जिला परिषद सदस्य श्रीमती गीता देवी एवं प्रमुख कुमारी श्वेता के नेतृत्व में सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अंचल अधिकारी से मिले और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि बगैर पैसा का काम नहीं होता है पैसा नहीं देने पर आवेदन लंबित कर दी जाती है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल देव ने बताया कि प्रखंड के अंचल अधिकारी का मनमानी हम लोग नहीं चलने देंगे जनता के हित में काम होगा।
इस संबंध में हम लोगों ने हजारीबाग उपायुक्त नैंशी सहाय से मुलाकात कर आवेदन प्रस्तुत करेंगे और दारू प्रखंड की स्थिति से अवगत कराएंगे। वही जिला परिषद सदस्य एवं प्रमुख ने बताया कि मुझे अधिकारियों के साथ साथ सदर एवम बरकट्ठा विधायक और सांसद तक इस संज्ञान को पहुंचाना है।
विगत बुधवार को विरमित कर्मचारी किशोर प्रजापति पर दस्तावेज छेड़छाड़ संबंधित फोटो वायरल हुई थी । इस विषय पर सफाई देते हुए अंचलाअधिकारी ने बताया कि मैंने विरमित कर्मचारी को नही बुलाया। जब उन्हे एक वर्ष में नौ से दस बार विरमित कर्मचारी किशोर प्रसाद की आने की बात कही गई तो बाद में उन्होंने कहा कि अंचल के कुछ कागजी कार्यों को लेकर मैने लिखित आवेदन के माध्यम से तीन से चार बार उन्हे बुलाई हूं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
