• Fri. Jan 2nd, 2026

हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चम्पई के साथ हेमन्त सोरेन को भी भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए,ऐसा क्यों कहा पढ़िये पूरी खबर….?

ByAdmin Office

Aug 27, 2024

 

 

रांची : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहिए।

 

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि “चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होकर हमें मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें, वे एक बड़े नेता हैं, इसलिए उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है।

 

इसके साथ-साथ मैं चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी BJP में शामिल हो जाएं। BJP का मतलब देशभक्ति है। हमें झारखंड को बचाना है, झारखंड में बाहरी घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए तैयार हैं।

 

झारखंड के सामने सबसे बड़ी समस्या घुसपैठिए हैं। हमारी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है कि आप चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करें और झारखंड को ऐसे घुसपैठियों से मुक्त करें।”

 

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी से किसी को नेता बनने का इरादा नहीं है। अगर हेमंत सोरेन कह दें कि झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करूंगा, तो हमें और कुछ नहीं चाहिए।

 

यह आदिवासी समाज की सबसे बड़ी समस्या है। अगर वे मुहर्रम के दौरान हिंदुओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ खड़े होते हैं, तो हम उनके साथ हैं। जेएमएम को हमारा समर्थन करना चाहिए, हम भी JMM का समर्थन करते हैं। हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना होगा।”

 

वहीं, चंपई सोरेन को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “उनके पास तीन विकल्प हैं। वह अभी दिल्ली में हैं, उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।”

कर्नाटक में जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “BJP ने बिहार में जाति जनगणना कराई।

 

आपने कांग्रेस भी कर्नाटक में जाति जनगणना कराई, आपको इसका डाटा जारी करना चाहिए। जनता दल ने कहा है कि जाति जनगणना पर बैठक में कांग्रेस अनुपस्थित रही। BJP ने बिहार में जाति जनगणना का समर्थन किया, BJP के लिए जाति जनगणना का विरोध कोई मुद्दा नहीं है।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *