
संवाददाता : बरही

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी चिंतक अभियान कार्यक्रम में 14 दिन के अंदर 15 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें बरही विश्व हिंदू परिषद इकाई ने 8000 नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। इस हेतु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत पूजा अनुष्ठान कर जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष बरही नंद किशोर कुमार, बरही प्रखंड मंत्री सह प्रखंड हित चिंतक अभियान संयोजक कैलाश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, बजरंग दल और हितचिंतक अभियान सह संयोजक ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जानकारी देते हुए प्रखंड हितचिंतक संयोजक कैलाश ठाकुर ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे प्रखंड को 12 खंडों में बांट दिया गया है जिसमें पंचायत समिति प्रखंड समिति एवं जिले के पदाधिकारी गण समेकित रूप से कार्य कर रहे हैं। समय रहते कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। हमारी सेना श्री राम की सेना की तरह है जो हर समय हर परिस्थिति का सामना करते हुए समाज का कार्य करने में लगी है। हमारा लक्ष्य सनातन समाज को एक सूत्र में बांधना है। इस हेतु बरही प्रखंड ने यह निर्णय लिया है कि सभी पंचायतों से अधिक से अधिक हित चिंतक सदस्य बनाए जाएं और बरही प्रखंड के सनातन समाज को एक मंच के तले खड़ा किया जा सके। इस हेतु प्रखंड समिति नित्य कार्य कर रही है। इस अभियान में बेंदगी पंचायत, रसोईया धमना पंचायत, बरही पश्चिमी, बरही पूर्वी, करियातपुर, बरसोत, दुलमाहा, गुड़ियों- विजैया भंडारों, रानीचूंआ, खोड़ा हार, केदारूत एवं गौरिया करमा की सभी समितियां कार्य में लगी है और कार्यकर्ता तन मन और धन से कार्य कर रहे हैं। आशा है कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य का निर्माण किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
