
संवाददाता : बरही
6 नवंबर से प्रारंभ हुए हितचिंतक अभियान पखवाड़े में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड के 5 लाख हिन्दूओं को जोड़े जायेंगे। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। इसके निमित्त षष्टिपूर्ती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु झारखंड में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे यह बात विहिप के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने बरही में हितचिंतक अभियान चलाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि अभियान में कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज में सभी प्रकार के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जा रहा है तथा विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी दी जा रही है।

इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के ख्याति प्राप्त लोगों को जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जनसेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक कमजोर समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है तथा मतांतरण व जिहाद गतिविधि रोकने एवं परावर्तन (घर वापसी) का कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समाज आगे आए, ऐसा विचार रखा जाएगा।

उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा सबल समाज खड़ा करने के निमित्त प्रत्येक 3 वर्ष में विश्व हिंदू परिषद का हिचिंतक अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा यह अभियान धन संग्रह नहीं, जन संग्रह अभियान है। जिला सह मंत्री सह प्रखंड पालक गुरुदेव गुप्ता ने कहा पूरे बरही प्रखंड इकाई में लक्ष्य निर्धारित कर 11,000 ग्यारह हजार हित चिंतक बनाएंगे। अभियान में झारखंड प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, बरही प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, बजरंग दल प्रखंड संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी, कार्यकर्ता राहुल राणा, शशी राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
