
अभिनेत्री राधिका मदान निस्संदेह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली नामों में से एक हैं। हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन देने के बाद, राधिका मदान ने अपनी हाल ही रिलीज़ ‘सरफिरा’ में अक्षय कुमार के साथ ‘रानी’ के रूप में एक और बेहद पसंद की जाने वाली भूमिका निभाई है।

मैं जैज़, बैले और मॉडर्न डांस में प्रशिक्षित हूँ: राधिका

हाल ही हुए इंटरव्यू में, जब राधिका से उनके शुरुआती दिनों की मुश्किलों के बारे में पूछा गया, जब उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया, तो उन्होंने कहा, “मुझे एक्टर बनना भी नहीं था। मुझे प्रोफेशनल डांसर बनना था। मैं जैज़, बैले और मॉडर्न डांस में प्रशिक्षित हूँ। मैं टैप डांसिंग सीखना चाहती थी, न्यूयॉर्क जाना चाहती थी और दुनिया घूमना चाहती थी।” अंत में उन्होंने कहा, “मैं एक डांस स्टूडियो खोलना चाहती थी, जहाँ मैं टैप डांस सिखाऊं।”
यह तो सब जानते हैं कि राधिका मदान एक प्रशिक्षित डांसर हैं और फिल्मों में उन्होंने अपनी डांसिंग की क्षमता को बखूबी दिखाया है। इस बीच, राधिका मदान सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित ‘सन्ना’ और मैडॉक फिल्म्स के साथ ‘रूमी की शराफत’ में भी दिखाई देंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
