
देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। खासकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक पहुंच गया है। विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे और शीतलहर ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। इस घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई।
ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
