


एजेंसी, नई दिल्ली। कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुक्रवार को देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।


हालांकि डॉक्टरों के संगठनों ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई बर्बरता के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। साथ ही, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।


गिरिराज सिंह ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना


इस बीच, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की किम जोंग उन (दक्षिण कोरिया का तानाशाह) बन गई हैं।
बकौल गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी बंगाल में कत्लेआम करवाना चाहती हैं। शांति रूपी डॉक्टर कैंडल मार्च निकालते हैं, तो उनके साथ हिंसा की जाती है। ममता मां, माटी और मानुष की परंपरा को भूल गई हैं। ममता भगवान राम को गाली देती हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी


आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सख्त रुख दिया। शुक्रवार को 14-15 अगस्त की रात हुई तोड़फोड़ से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि अचानक 7 हजार लोगों की भीड़ नहीं जुट सकती है। डॉक्टर खुद को कैसे सुरक्षित रहेंगे। ऐसे हालात हैं तो अस्पताल बंद कर दीजिए।


हर तरफ विरोध प्रदर्शन, काम बंद
महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए तृणमूल कांग्रेस 17 अगस्त को कोलकाता के मौलाली से धर्मतला तक रैली निकालेगी।





भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा शनिवार को पश्चिम बंगाल के सभी जिला मुख्यालयों में मौन कैंडललाइट मार्च निकालेगी।



जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी कोलकाता की घटना के विरोध में शनिवार को एक दिन के काम बंद का आह्वान किया है।
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने शनिवार को मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
