• Wed. Apr 1st, 2026

हलसी थाने की पुलिस ने मध निषेध को लेकर किया वाहन जांच ,हेलमेट पहनने की सलाह दी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 29, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

*लखीसराय (केशव कुमार) -:* लखीसराय जिले के हलसी थाने की पुलिस ने मध निषेध को लेकर वाहन जांच अभियान गुरुवार को चलाया। इस जांच के दौरान थाने में पदस्थापित एसआई कृष्णा राम पुलिस दलबल के साथ दर्जनों छोटे एवं बड़े वाहनों का डिक्की आदि कि जांच कर शराब एवं अन्य आपत्तिजनक चीजों का जांच किया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि किसी वाहन से इस तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिल सका। जांच के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। चालकों को यह भी बताया गया हेलमेट पहनकर बाइक चलाने से खतरा कम रहता है। जिसके पास हेलमेट नहीं पाया गया उसका चालान काटा गया जिसमे चालान के द्वारा 1500 रूपया राशि जमा हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *