• Sat. Mar 7th, 2026

हलसी के मतासी गांव में श्रीराम की भक्ति में लोग मगन,हर ओर माहौल राममय हो गया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र के मतासी गांव में श्रीराम की भक्ति में लोग मगन नजर आ रहे हैं। हर ओर माहौल राममय हो गया है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रामभक्त 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ सजावट व साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। जिसके माध्यम से 21 जनवरी से रामायण का अखंड पाठ किया जाएगा। इसी क्रम मे सिद्धनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाला गया और पूरे नगर भ्रमण करते हुए पुनः भगवान सिद्धनाथ के मंदिर प्रस्थान किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। जोर-शोर और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। रंगाई-पुताई के अलावा बिजली की झालरें लटकाई जा रही हैं। हलसी के मतासी में लोग आपसी सहयोग से मंदिरों को सजा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रामलला की मूर्ति स्थापना के साथ हम गांव में 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ कराएंगे। शाम को हर मंदिर पर दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे। आयोजक मातासी ग्राम वासी संग वहीं पर मौजूद हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार उर्फ मनोहर सिंह, वही पंडित परमानंद शुक्ला के द्वारा भागवत कथा सुनाया जाएगा सरपंच विजय शुक्ला , विनय सिंह प्रवीण सिंह नवीन सिंह विलास सिंह रामानंद सिंह विकास कुमार शंभू सिंह बस्ती सिंह अवधेश सिंह रामजीवन सिंह अन्य लोगों मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *