
धनबाद : आजसू पार्टी की ओर से एक जुलूस निकाला गया.जिसका नेतृत्व जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 की सदस्य श्रीमती वाणी देवी ने किया.यह जुलूस बौआकाला, नगरीकला, छोटानगरी,धारजोरी,जागेश्वर मोड आदि क्षेत्र के ग्रामीण महिलाऐ मुख्य रूप से मौजूद थी.

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हम गांव में बसे है.किसानों को कृषक कार्य के लिए सड़क इसपार से उसपार जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.क्षेत्र के स्कूली बच्चों, मजदूर,ऱैयत तथा खेती गृहस्ती कामों में काफी दिक्कतें हो रही है. इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष हलधर महतो मौजूद थे.

हलधर महतो ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है,तो हम इस मांग को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
वहीं वाणी देवी ने कहा कि हमारी मांगे जायज है.सरकार सड़क जनता हित में बनाती है,हम विकास कार्यों का समर्थक हैं लेकिन इतनी बड़ी ग्रामीण आबादी को नजरअंदाज करेगा तो 8 लाइन सड़क को पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन बंद कर देंगे. हर हाल में अंडरपइस ग्रामीणों को देना होगा.इस अवसर पर गीता देवी,मीना देवी, रानी देवी,बसंती देवी,प्रमिला देवी संगीता देवी,रेखा देवी,पूजा देवी चमेली देवी आदि हजारों महिला पुरुष मौजूद थी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
