• Mon. Feb 16th, 2026

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती का किया एलान, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया है।

 

अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून 2024 तय की गई है।

 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

 

कैसे कर पाएंगे आवेदन

 

इस भर्ती में आवेदन शुरू होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करना होगा और इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां आपको पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद अन्य डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

 

अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

 

आयु सीमा

 

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 25/ 30 वर्ष तय की गई है एवं अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

 

लिंक-1

 

लिंक-2

 

एप्लीकेशन फीस

 

इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, बीसी ए, बीसी बी एवं सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। हरियाणा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *