दारू //दारू प्रखंड क्षेत्र के हरली मैदान में हर वर्ष लगने वाला जतरा मेला इस वर्ष भी शानदार तरीके से लगाया गया। किसानों की खुशहाली का प्रतीक यह त्योहार हर वर्ष धन कटनी के बाद लगाई जाती है। इस प्रसिद्ध मेले की खासियत यह है कि यहां लोहे से बने औजार विशेषकर कुदाल, गैता, कुल्हाड़ी, सबल, कड़ाही आदि की जमकर खरीद बिक्री होती है।किसान यहां अपने खेतों में काम आने वाले ज्यादातर औजारों की खरीदारी करते है। इस मेले में औजारों के साथ साथ बच्चों के लिए तरह तरह के झूले व अन्य दर्जनों तरह के स्टॉल लागये गए थे जिसका मेले में आने वाले लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।इस मेले की विधि ब्यवस्था बनाये रखने के दारू थाना बेहद सक्रिय रहे और पूरे मेला परिसर में घूम घूम कर निरीक्षण करते रहे। मेला के सफल संचालन हेतु पूर्व मुखिया दिलीप प्रसाद, मुखिया पति फारूक उद्विन,चुरामन प्रसाद,मुरारी प्रसाद,लक्ष्मन प्रसाद, देवनारायण प्रसाद,मो इबरान,मो लतीफ़,वाली राम, सुरेन्द्र रविदास, राम चन्द्र प्रसाद,मो उल्फत, प्रकाश प्रसाद, सहित हरली के ग्रामीण का सराहनीय योगदान दिया There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation हजारीबाग सदर विधायक ने कुसुम्भा में ग्रामीणों और एनटीपीसी अधिकारियों संग की बैठक प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण।