• Sun. Feb 15th, 2026

हरली के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को किया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2024

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड के हरली गांव में अपराधियों के द्वारा किसानों के 5 ट्रैक्टर को जला दिए गया था जिसे लेकर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज देने को लेकर हरली गांव के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बड़कागांव उरीमारी भाजपा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो के नेतृत्व में शनिवार को हरली के ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया। त्रिवेणी महतो ने कहा कि पुलिस प्रशासन की जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है बड़कागांव पुलिस बधाई के पात्र हैं। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से एसआई इंद्रजीत कुमार, सावित्री कच्छप, छोटू उरांव, ग्रामीणों में अनिलकुमार(शिक्षक),फागुन महतो,रबिन्दर कुमार व अन्य शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *