

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति भारत की दृष्टि केवल बीमारी की कमी पर ही नहीं रुकती। रोगों से मुक्त होना कल्याण के मार्ग का एक पड़ाव मात्र है। भारत ने G-20 की प्रेसीडेंसी ‘वन अर्थ वन हेल्थ वन फ्यूचर’ की थीम के साथ शुरू की।
‘वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है। हमारा लक्ष्य सभी का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण है। वैक्सीन और दवाओं के माध्यम से जीवन बचाने के महान मिशन में भारत को कई देशों का भागीदार होने पर गर्व है। भारत ने कोविड महामारी के दौरान 30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज 100 से ज्यादा देशों में मदद के लिए पहुंचाई हैं। यहा हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को दिखाता है।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
