• Thu. Mar 12th, 2026

हनूमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाला गया भव्य जुलूस,कलश यात्रा में कुल 1001कुमारी कन्या शामिल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई (सुजीत कुमार)-: जमुई जिले के प्रखंड अंतर्गत मंझवे गांव में ढोल गाजे बाजे झांकी के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा विष्णु पद मंदिर से कुल 1001कुमारी कन्याओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए किउल नदी में जलाअभिषेक को निकली। और पुनः अपने स्थान विष्णु पद पहुंचा। दी गई जानकारी में यह कार्यक्रम तीन दिवसीय चलेगी जिसमें प्रथम दिन शोभायात्रा 1001 कन्याकुमारी के द्वारा निकाली गई और दूसरे दिन रामधुनी महायज्ञ प्रारंभ कर दिया जाएगा उसके बाद तीसरे दिन नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। यह कार्यक्रम आचार्य मनोज पांडे के मंत्रोच्चार से किया जाना है। वही यजमान के रूप में मनोज मंडल एवं श्रीमती देवी के द्वारा किया जाना है। इस मौके पर उपस्थित मंझवे मुखिया पंकज यादव,सरपंच अशोक पांडे, गेरुआपुरसंडा मुखिया लक्ष्मण यादव, समाजसेवी राजकुमार मंडल, कमल किशोर ,शंकर यादव, आमोद चंद्र, प्रमोद मंडल, संजय यादव, पिंटू यादव ,चानो मंडल, चेतू यादव ,विशुन यादव, किशुन पहलवान ,रविंद्र यादव, अरुण यादव, सुधीर मास्टर, सतपाल चौरसिया एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *