• Thu. Apr 2nd, 2026

हत्या के आरोपी भाई और उसके दोनों साले व् दोस्त को सजा ए उम्र कैद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 6, 2024

 

धनबाद।जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्छी बलिहारी बीसीसीएल हॉस्पिटल के समीप रहने वाले मुन्ना कुमार 25 वर्ष की हत्या के आरोप में जेल में बंद हत्यारों को कोर्ट ने मुन्ना के भाई दीपक और उसके दो साले विनय और विवेक के साथ दीपक के दोस्त शुवम को सजा ए उम्र कैद सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश छः के कोर्ट ने चारों पर 20, 20
हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। साक्ष्य छुपाने के लिए दीपक को अतिरिक्त दो वर्ष की सजा सुनाई गई। क्योंकी
दीपक ने ही भाई की हत्या के लिए योजना बनाई थी और 60,000 साठ हजार रूपये देकर अपने दोनों सालों को जमुई और दोस्त शुभम को नवादा से धनबाद बुलाया था। हत्या के केस मुन्ना की माँ सरिता देवी ने लिखित आवेदन देकर 26 फरवरी 2022 को पुटकी थाने में दर्ज कराई थी। काछी बलिहारी सीटीसी मैदान में मुन्ना का लहूलुहान शव मिला था।मुन्ना कोयला लोडिंग में मुंशी का काम करता था।
जाँच में पता चला की दीपक माँ की हत्या करना चाहता था पर मुन्ना ने उसकी मंशा लोगों के बीच जग जाहिर कर पानी फेर दी तो गुस्से में उसने भाई की ही हत्या कर दी जाँच में बरामद खुखरी और मूसल कोर्ट में बना साक्ष्य

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *