
*हजारीबाग के 30 हज़ार घरों तक पहुंचाया भगवान श्री राम और अयोध्या मंदिर युक्त आकर्षक कैलेंडर*

*500 साल बाद टेंट से मंदिर में पधार रहें हैं भगवान राम, हजारीबाग भी मनाएंगे शानदार उत्सव- मनीष जायसवाल*
—-
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जो इंतजार लोगों का था वह अंततः आ ही गया। सोमवार को 500 सालों के बाद टेंट से मंदिर में भगवान श्री राम पधारेंगे। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक बनाने में सभी सनातनी जुटे हैं लेकिन हजारीबाग में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पिछले करीब 20 दिनों से रामोत्सव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वे खुद आले सुबह से देर रात तक रामकाज में जुटे रहे। हजारीबाग के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों के बीच इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को बताने और इसे दीपोत्सव एवं रामोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस कड़ी में जहां अयोध्या से आए अक्षत वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए वहीं पीएम मोदी के आवाह्न पर मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। विधायक मनीष जायसवाल ने एक अनोखी पहल की और क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों के माध्यम से हजारीबाग के करीब 30 हज़ार घरों तक अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर और प्रभु श्री राम की तस्वीर युक्त आकर्षक कैलेंडर का वितरण कराया। कई क्षेत्रों में विधायक मनीष जायसवाल खुद घूम-घूम कर यह भेंट बांटते नज़र आए ।

राम उत्सव की तैयारी की पूर्व संध्या तक विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र में जम रहे और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साह और उमंग के साथ भक्ति भाव से प्रभु श्री राम के अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर आगमन पर दीपोत्सव मनाने का अपील किया । रविवार को विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड क्षेत्र के मंडई खूर्द स्थित सुमन नगर में सैकड़ों लोगों के बीच प्रभु श्री राम के कैलेंडर का वितरण किया और यहां आयोजित श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर हजारीबाग की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां से
नगवां गोलंबर पर बना वीर हनुमान चौक पहुंचें जहां राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का जुटान हुआ और सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की तस्वीर के समक्ष पुजा- अर्चना कर यहां भगवा ध्वज को परिवर्तित करने के पश्चात प्रणाम किया। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के बिरसा चौक और दीपूगढ़ा में राम उत्सव की तैयारी में जुटे लोगों का हौसला अफजाई किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
