• Fri. Feb 20th, 2026

हजारीबाग सदर विधायक की माँ विद्या जायसवाल की बिगड़ी तबीयत, दिशा की बैठक छोड़ घर पहुंचे विधायक मनीष जायसवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024

 

 

*घर में प्राथमिक उपचार के बाद ले गए राजधानी, पारस हॉस्पिटल में कराया भर्ती*

——

हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की धर्मपत्नी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल की माँ विद्या जायसवाल की तबियत अचानक गुरुवार को बिगड़ गई। विधायक मनीष जायसवाल दिशा की बैठक में थे जैसे ही सूचना इसकी सूचना मिली वे दौड़ते हुए निकल गए और तत्काल घर पर जरुरी शुरुआती इलाज़ डॉ. प्रवीण नाथ जी और डॉ.निखिल आनंद के द्वारा कराए जाने

के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची लेकर गए। एम्बुलेंस में खुद विधायक मनीष जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल सहित डॉ. प्रवीण नाथ, अनूप अग्रवाल और विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहें। विद्या जायसवाल को रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नहाने के क्रम में बाथरूम में गिरने से वे बोलने में असमर्थ हो रही हैं इसी शिकायत को लेकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची में भर्ती कराया गया है ।

 

ज्ञात हो की पिछले दिसंबर 2023 में ही इसी प्रकार अचानक हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की तबियत बिगड़ गई थी। तब भी हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल एक सामाजिक कार्यक्रम में थे जिसे छोड़कर अपने पिता के लिए तुरंत घर पहुंचे थे और उन्हें रांची के मेडिका में ले जाकर भर्ती कराया था ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *