• Thu. Mar 26th, 2026

हजारीबाग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने बड़कागांव किया दौरा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 6, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जयसवाल बुधवार को बड़कागांव-केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। सर्वप्रथम बरवाडीह में बाजे गाजे के साथ मनीष जयसवाल को स्वागत किया गया। उसके बाद श्री जयसवाल माता स्थान कंडाबेर में माता के चरनो में माथा टेका तथा विधिवत पूजा करने के बाद विभिन्न जगहों में दौरा किया तथा कार्यकर्ताओं से मिला। वहीं संध्या को बड़कागांव भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सूर्य मंदिर स्वागत किया तथा बाजे गाजे के साथ बड़कागांव डेली मार्केट होते हुए बड़कागांव मैन चौक काली मंदिर में माता टेका तथा डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।काली मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद बड़कागांव मीडिया को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के बड़कागांव दौरा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उमंग और चेहरे में खुशी देखा जा रहा था। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा,जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर महतो,सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, रामपति राम,किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बैजनाथ साव,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सरोज सोनी,महामंत्री सुमन गिरी, इंद्रभूषण, नरसिंह प्रसाद, अरूण मालाकार, सोशल मीडिया प्रभारी शिवशंकर मेहत उर्फ शिबू, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर महतो,टुकेश्वर प्रसाद, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *